Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम ने एक लाख के इनामी मोस्टवांटेड गैंगेस्टर ज्योति उर्फ़ बाबा को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम ने आज एक लाख रूपए के ईनामी सूरत,गुजरात व नजफगढ़, दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर ज्योति उर्फ़ बाबा को गिरफ्तार किया हैं। हरियाणा की अदालत द्वारा दी गई पैरोल जम्प करने बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रूपए का इनाम रखा गया था। इस गैंगेस्टर पर दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या की कोशिश करने, मारपीट करने के कुल 12 मुकदमें दर्ज हैं। 

इनमें तीन मुकदमें दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं और 9 मुकदमें हरियाणा के अलग- अलग जिलों में दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम में एक मुकदमा, बहादुर गढ़ जिले में दो मुकदमें, सोनीपत जिले में एक मुकदमे व नारनौल जिले दो मुकदमें व झज्जर जिले में दो मुकदमें दर्ज हैं। 

Related posts

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात 24 एएसआई प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर सीपी राकेश आर्य ने दी बधाई।

Ajit Sinha

रिटायर अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 75 लाख की ठगी के मामले में मास्टर माइंड को पुणे से धर दबोचा।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: पी.चिदंबरम,मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जयराम रमेश का बयान: 4 दिन बाद बजट प्रस्तुत किया जाएगा- देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!