Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने बंटी -बबली (पति -पत्नी) को छीना झपटी के मामले में किया गिरफ्तार, दोनों पर कुल 37 मुकदमें हैं दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के शनिवार को  एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया हैं, जो चलते फिरते लोगों के हाथों से मोबाइल छीन झपट कर फरार हो जाते थे। आरोपित दंपति की मात्र तीन महीने पहले ही एक -दूसरे के साथ शादी हुई थी। आरोपित महिला एक टेटू कलाकार हैं और वह नशे करने की दीवानी हैं। जबकि उसका पति अर्जुन बीसी हैं और उस पर कुल 31 मुकदमें दर्ज हैं। दोनों पति पत्नियों के खिलाफ थाना डीबीजी रोड में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों दंपति के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और वारदात में शामिल एक स्कूटी बरामद किए हैं। 

पुलिस के मुताबिक आरोपित पति का नाम अर्जुन उर्फ़ करण उर्फ़ छंगा निवासी मुल्तानी ढांडा, पहाड़ गंज और उसकी पत्नी सीमा (बदला हुआ नाम) निवासी मानिकपुर, करोल बाग़, दिल्ली हैं। पुलिस ने अभी इन लोगों से चोरी और छीना झपटी के कुल छह मामले सुलझाए हैं. पुलिस की माने तो आरोपित अर्जुन पर कुल 31 मुकदमें दर्ज हैं जिनमें छीना झपटी, चोरी,मारपीट,आर्म एक्ट,कातिलाना हमला करने और डकैती मामले हैं

Related posts

पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की।

Ajit Sinha

छात्रों की गूंज’ महारैली में बोले राहुल गांधी- वसूली तंत्र बन गई है भारत की शिक्षा व्यवस्था

Ajit Sinha

जब बीच सड़क पर सो गया हाथी,सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं- देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!