Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायिक सेवाओं के लिए 42 अतिरिक्त पदों को दिल्ली कैबिनेट की मिली मंजूरी, 22 व्यावसायिक अदालतें स्थापित होंगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में कानून विभाग से संबंधित कई निर्णयों को मंजूरी दी गई है। दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) के लिए 42 अतिरिक्त पदों और सहायक कर्मचारियों के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली में 22 वाणिज्यिक न्यायालय स्थापित किए जाने का फैसला किया गया है।

दिल्ली कैबिनेट नोट के मुताबिक न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक डाटा का विश्लेषण किया गया है। इसमें सामने आया है कि दुनिया भर में वाणिज्यिक विवादों के निपटारे की सबसे बेहतर समय सीमा 164 दिन है। दिल्ली में वाणिज्यिक विवाद निपटारे में 747 दिन लग रहे हैं। इसके अलावा मुबई में 182 दिन लगते हैं।

दिल्ली के कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार ईज ऑफ डूइंग बिजनस में सुधार कर रही है। कैबिनेट बैठक में आज लिया गया फैसला सिर्फ लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक और कदम नहीं है। विश्वभर में वाणिज्यिक विवादों के तेजी से निपटारे के लिए अपनायी जा रही प्रक्रिया का अध्ययन करने के बाद लिया गया फैसला है। दिल्ली की अदालतों पर हाल ही में अतिरिक्त बोझ पड़ा है। वाणिज्यिक न्यायालय, कर्मचारी और संसाधन बढ़ाने के निर्णय से आश्वस्त हूं। इससे हम विचाराधीन और भविष्य के मामलों का शीघ्र निपटारा कर पाएंगे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर रुकेगा और विकास की धारा बहेगी- अमित शाह

Ajit Sinha

फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, डॉ. लाल चंदानी लैब के कर्मचारी हैं, 3 अरेस्ट  

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: डॉ. विक्रांत भूरिया अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बने -नियुक्ति पत्र पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x