

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:ईडी, चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत 24.12.25 को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ में 9 आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है। यह तलाशी अभियान फर्जी संस्था क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर निवेश के बहाने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में चलाया गया है। तलाशी अभियान के दौरान, कई अपराध-संकेती दस्तावेज, डिजिटल सबूत और 4 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा, 22.38 लाख रुपये की अपराध के आगम वाले 18 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, लगभग 3 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी बरामद की गई है।हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने विकास कालरा, तरुण तनेजा, कपिल कुमार , और पवन के खिलाफ जांच शुरू की। ईडी की जांच में आया है कि आरोपितों के आपस में मिली भगत कर क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने के लिए लुभा कर शहर और आसपास के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की थी। आरोपितों ने क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक फर्जी ऑनलाइन प्लेट फॉर्म बनाया था जिसका मकसद को भोले भाले निवेशकों,उनकी गाढ़ी कमाई से धोखा देना था।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

