अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज वीरवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू-कश्मीर में हुए हमले को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र के नियंत्रण में होने के कारण वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने की मांग भी की।राज्यसभा में हमले की निंदा करते हुए खरगे ने कहा कि यदि डॉ. फारूक अब्दुल्ला के साथ मौजूद स्थानीय सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता नहीं दिखाई होती, तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने सवाल किया कि जब कानून व्यवस्था पूरी तरह केंद्र सरकार के हाथ में है, तो वहां हालात इतने खराब क्यों हो रहे हैं कि वरिष्ठ नेताओं की जान पर बन आए। खरगे ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि क्या सरकार का इरादा फारूक अब्दुल्ला साहब को मारने का है? क्या मोदी सरकार सचमुच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? अगर चाहती है तो पूरी सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था राज्य सरकार के नियंत्रण में नहीं आएगी, तब तक वहां के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी असुरक्षा का माहौल इसलिए बना, क्योंकि जिस जम्मू-कश्मीर को कभी राज्य का दर्जा प्राप्त था, आज वहां कानून व्यवस्था केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति साफ दिखाती है कि केंद्र के नियंत्रण में कश्मीर के लोग और नेता दोनों असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और देश की एकता के लिए खड़े हैं, उन्हें डर और हिंसा के माहौल में धकेला जा रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

