Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: लाल किला के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में तीन बार जोरदार धमाके के साथ लगी भीषण आग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: लाल किला के समीप मेट्रो पार्किंग के पास  पार्किंग में खड़ी एक कार में लगातार तीन बार हुए जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई , आग की लपटे इतना ज्यादा थी कि आसपास के कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। धमाके के साथ लगी भीषण आग की सुचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस टीम और पुलिस के आल्हा अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुँच गए और साथ में लगभग फायर बिग्रेड की लगभग 10 गाड़ियां एक -एक करके मौके पहुँच गई  और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य किया। इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया , और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक मौके पर एनआईए और एनएसजी की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। आतंकियों की साजिश हो सकती है, कई लोग घायल हो सकते है , इस घटना में 8 लोगों की मारे जाने की खबर है , और लगभग 14 लोग गंभीर रूप से घायल है, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। और जानकारी आने बाद इस खबर में जोड़ दी जाएगी।  
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आज शाम 6 बज कर 52 मिनट पर लाल किला के निकट रेड लाइट पर एक गाड़ी खड़ी थी जिसमें कुछ लोग मौजूद थे, धमाके के साथ भीषण आग लग गई, और आसपास की कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है ,और कुछ लोग घायल भी हुए है। नेशनल एजेंसीज मौके पर पहुंच गई है, और वह लोग अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी मौत और घायलों के आंकड़े उनके पास नहीं है। बाद में आप सभी को इस बारे में बता दी जाएगी। अभी इस मामले की जांच जारी है , और तथ्य जुटाई जा रही है।

Related posts

बीबीए के छात्र की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ,4 साथियों ने गला दबाकर की हत्या,ग़ाढ़ा

Ajit Sinha

घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले 25 हजार का इनामी गैंग लीडर को पुलिस ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अपनी मर्जी से शादी करने नाराज परिजन ने अपनी ही लड़की की खौफनाक साजिश के तहत गला घोंट कर हत्या दी, जला दिया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x