Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीसी ने इको ग्रीन कम्पनी व एमसीएफ सहित प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच व शोकाज नोटिस जारी किए 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल यादव ने शनिवार को स्थानीय एमसीएफ के बायो मिथेन गैस प्लांट का निरीक्षण किया।बायो मिथेन गैस प्लांट में उपलब्ध मात्रा में सोलिड वेस्ट प्रतिदिन न डालने पर निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इको ग्रीन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ,एमसीएफ के अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और एमओएच सफाई के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यकारी अभियंता को उक्त सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही तथा शोकाज  नोटिस जारी करने के निर्देश दिए  है। 



उपायुक्त यशपाल यादव ने गत 30 दिसम्बर को एमसीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक उपायुक्त ने एमसीएफ के अधिकारियों से प्रतिदिन बायो मिथेन गैस प्लांट की क्षमता के बारे में जानकारी ली गई थी, जिसमें एमसीएफ के अधिकारियों ने बताया कि बायो मिथेन गैस प्लांट की क्षमता पांच टन सोलिड वेस्ट की है। बैठक में उपायुक्त यशपाल यादव ने अधिकारियों को चार जनवरी तक बायो मिथेन गैस प्लांट की क्षमता के अनुसार सोलिड वेस्ट डालने के निर्देश दिये गये थे। निरीक्षण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रिय अधिकारी स्मिता कनोदिया,वैज्ञानिक नीरज बाला , सीजीएम इण्डिया आयल कार्पोरेशन के  अलोक शर्मा तथा मोहन राव भी साथ थे।

Related posts

प्रॉपर्टी कारोबारी कमल उर्फ़ बिट्टू कंसल अब 48 वर्ष के हो गए, मामा राजपाल और बिल्डरों ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :जिला प्रशासन ने किया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज एक व्यापारी से 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले शख्स को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!