Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस कर्मी (ASI  रामबीर ) की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में पाया 265वां रैंक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस में कार्यरत एक पुलिसकर्मी की बेटी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करते हुए पूरे भारत में 265 वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से गुरुग्राम पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। आज सोमवार को पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा  द्वारा सहायक उप निरीक्षक रामबीर सिंह, जो क्राइम ब्रांच पीओ स्टाफ, गुरुग्राम  में कार्यरत हैं, उनकी बेटी प्रख्या गुलिया को यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुश्री प्रख्या गुलिया एक होनहार एवं मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने नेकी राम कॉलेज,रोहतक से अपनी बीएस सी व बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2025 में पूरे देश में 265 वां रैंक हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि प्रख्या गुलिया इससे पहले भी वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से 584 वां रैंक प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

कला, कानून और शिक्षा का संगम ‘कहानी से क़ानून’ का पहला कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित

Ajit Sinha

गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण

Ajit Sinha

राष्टीय हैंडबॉल खिलाडी के पास से 4 देशी पिस्तौल बरामद, लेनदारों से बचने के लिए दो लाख रूपए में खरीद कर लाया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x