Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सेक्टर-18 में चलाए जा रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सेक्टर-18 में चलाए जा रहे एक फर्जी कॉलसेंटर का बृहस्पतिवार शाम भंडाफोड़ किया। प्लॉट नंबर-62 में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। इसके माध्यम से विदेशी लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। मौके से तीन सीपीयू एवं फोटोग्राफ्स भी बरामद किए गए। शुक्रवार को पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए डीएलएफ सहायक पुलिस आयुक्त करण गोयल एवं साइबर क्राइम थाना प्रभारी विवेक कुंडू ने बताया कि शिकायत मिली कि सेक्टर-18 इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर धड़ल्ले से चल रहा है। उसी आधार पर छापेमारी की गई।



मौके पर काफी कर्मचारी कार्यरत थे। सभी से पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर उमेश शर्मा, मोनिष एवं विशाल के द्वारा चलाया जा रहा है। सेंटर के द्वारा विशेष रूप से अमेजॉन कंपनी से रिफंड दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। लोगों को मैसेज भेजे जाते थे। उसके बाद कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर कॉल आती थी। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर देशभर में पांच लाख लोगों से एक अरब रुपये से ज्यादा की ठगी पांच को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम:आईएमए के कम्युनिटी हेल्थ प्रोजेक्ट मिशन पिंक हेल्थ 2022-23 की गुरुग्राम में शुरुआत की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!