Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्रकार योगेश गौतम के साथ मारपीट करने के मामले में केस दर्ज, मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सोशल मीडिया के पत्रकार योगेश गौतम के साथ देर रात मारपीट करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आज एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया हैं। हिरासत में लिए गए आरोपी शख्स हत्या की कोशिश करने के जुर्म में जेल में बंद था जो अब वह जमानत पर चल रहा था। पत्रकार की पत्नी की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा नंबर -397, भारतीय दंड सहिंता की धारा 147 ,149 , 323, 354 , 379 बी, 506 व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक बीती रात पत्रकार योगेश गौतम निवासी एनएच-1 बी ,मकान नंबर – 222 के पास एक बिरयानी की दुकान हैं, वहां एक स्कार्पियों गाडी में कुछ लोग शराब पी रहे थे और जोर जोर से शोर मचा रहे थे तो पत्रकार योगेश गौतम ने उन्हें शोर मचाने से मना किया तो शराब पी रहे लोगों ने उन्हे गाली -गलौज देने लगे, जब उन्होनें गाली देने से मना किया तो और भी ज्यादा गाली देने लगे।



इसके बाद पत्रकार योगेश गौतम ने अपने मोबाइल फोन से उन लोगों के वीडियो बनाने लगे इसके बाद उन लोगों ने उनकी पहले तो घर के बाहर जमकर पिटाई की फिर उसके घर में घुस कर उनकी जमकर पिटाई की। जिससे उन्हें काफी छोटे लगी हैं। जिसका इलाज पहले तो जिले के नागरिक अस्पताल में कराया गया फिर उनके परिजन निजी अस्पताल में बेहतरीन इलाज के लिए ले गए। उनका कहना हैं कि इस संबंध में पत्रकार योगेश गौतम की पत्नी शिकायत पर सभी बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा भारतीय दंड सहिंता की धारा 147 ,149 , 323, 354 , 379 बी, 506 व 25-54-59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि इस केस में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी बदमाशों की तो पहले पहचान की और जिसका नाम संजय उर्फ बिट्टू निवासी संजय कॉलोनी,जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकि के बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Related posts

चंडीगढ़: सेना की 30 मई को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित।

Ajit Sinha

एप के जरिए कार को अनलॉक कर चोरी करने वाले एक अंतर राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश- देखें वीडियो 

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बनाई जा रही पंचकुइया चौक वार्ड 11 में पुलिया की जांच,, मिली गड़बड़ी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!