Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच -ऊंचा गांव ने आज पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करने वाले दो रेती माफियाओं को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांव की टीम ने आज पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करने के सनसनीखेज मामले में दो माइनिंग माफियाओं को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए दोनों  माफियाओं के नाम उदयवीर उर्फ़ हड्डी व चन्नी, निवासी गौतम बुद्धनगर , उत्तरप्रदेश, थाना  इकोटेक  हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक  नवम्बर- 2019 में तिगाँव थाना क्षेत्र की पुलिस मंझावली में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम को एक सूचना मिली कि आधे दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जमुना रेती चोरी करने वाले लोग रेती भर रहे हैं। अगर तुरंत पुलिस छापेमारी करती है तो सभी आरोपित रंगे हाथों पकड़ में आ सकते हैं।
पुलिस ने इस सूचना के आधार पर जमुना किनारे जाकर देखा तो आरोपित रेती की चोरी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी आरोपित  ट्रॉली छोड़ अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली  लेकर भाग गए। पुलिस ने रेती व ट्रॉली को जब्त करते हुए थाना लाने की तैयारी शुरू की। तब उत्तर प्रदेश में स्थित पास के गाँव से दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने पुलिस पार्टी पर कातिलाना  हमला कर दिया था। इस मामले में नामजद लोगों के अलावा पुलिस को अन्य हमलावरों की भी तलाश थी। पुलिस ने अपना सफल प्रयास करते हुए 6 आरोपितों दीपक, मुकेश, शेरपाल उर्फ शेरू, मनीष, इंदर तथा भूपेंद्र को पूर्व में अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव ने जिन दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। इन पर  5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों को घरबरा गाँव से अरेस्ट किया गया है।  पुलिस ने इस मामले में आरोपितों  से अब तक 3 ट्रैक्टर, 5 ट्रॉली तथा एक कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों आरोपितों  को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। 

Related posts

पृथला हलके के 25 सरपंचों सहित कई प्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात

Ajit Sinha

दो सूदखोर पकडे गए, उधार के 10 लाख देने के वावजूद 18 लाख रुपए मांगने, न देने पर ऑफिस में तोड़फोड़ की व जान से मरने की धमकी।

Ajit Sinha

ससुर की सनसनीखेज हत्या,और उसके शव को कमरे बंद करके फरार हुए दामाद को थाना शहर सोहना, गुरुग्राम की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x