Athrav – Online News Portal
नोएडा

यूपी रेरा की जारी आरसी पर क्रिकेटर मुनाफ पटेल दो बैंक खातों को सीज कर 52 लाख रुपये की वसूली।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर क्रिकेटर मुनाफ पटेल के दो बैंक खातों को सीज कर 52 लाख रुपये की वसूली की है। क्रिकेटर मुनाफ पटेल निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं। जिला प्रशासन के पास बिल्डर के खिलाफ यूपी रेरा की करीब 10 करोड़ की रकम की 40 से अधिक आरसी लंबित हैं। दादरी तहसील की टीम वसूली के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन बिल्डर पैसा नहीं दे रहा है। तहसील की टीम ने कानूनी सलाह लेने के बाद कंपनी के डायरेक्टरों से भी वसूली शुरू की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का वन लीफ ट्रॉय नाम से प्रोजेक्ट है।

यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो सका तो खरीदारों ने यूपी रेरा में शिकायत की थी । इस पर सुनवाई करने के बाद यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ आदेश जारी किया और उनका पालन नहीं होने पर यूपी रेरा आरसी जारी कर रहा है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि यूपी रेरा की आरसी पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुनाफ पटेल भी उस कंपनी में डायरेक्टर हैं। कानूनी सलाह के बाद राजस्व टीम ने बैंक खाता सीज कर आरसी का पैसा वसूला है। बकाया धनराशि की वसूली का भी प्रयास किया जा रहा है। दादरी तहसील की टीम जो यूपी रेरा की जारी आरसी की वसूली कर रही उसके अधिकारियों ने बताया कि क्रिकेटर मुनाफ पटेल के नोएडा और गुजरात में एक्सिस बैंक की दो शाखा में खाते हैं। दोनों खातों को सीज कर आरसी की धनराशि की वसूली की गई है।

दोनों बैंक खातों से करीब 52 लाख रुपये जब्त किया गया है। अफसरों ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ वसूली की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।निवास प्रमोटर्स ने प्रोजेक्ट को वर्ष 2017 में यूपी रेरा में पंजीकृत कराया था, लेकिन बिल्डर तय समय में प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर सका। बिल्डर को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया। उसके बाद भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया। यूपी रेरा के अफसरों का कहना है कि इसी साल प्रोजेक्ट का पंजीकरण भी समाप्त हो चुका है। सितारों और क्रिकेटर्स की चमक दिखाकर लोगों को लुभाने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी का नाम भी आम्रपाली के साथ जुड़ चुका है। धोनी ने आम्रपाली के विज्ञापन किए थे। अब मुनाफ पटेल का नाम बिल्डर से जुड़ा है। इनके अलावा कई अभिनेता और खिलाड़ी इस तरह के विवाद में फंस चुके हैं।

Related posts

यीडा की 71वीं बोर्ड बैठक में जेवर एयरपोर्ट, एयरपोर्ट मेट्रो, फिल्म सिटी, पॉड टैक्सी की प्रगति रिपोर्ट पेश

Ajit Sinha

चोरी की गई दो भैंस को त्वरित कार्रवाही करते हुए 18 घण्टे ढूँढ़ निकाला, दो चोर पकडे गए।

Ajit Sinha

एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 17.45 लाख चोरी करने वाले मेवाती गिरोह का खुलासा, तीन अरेस्ट, सात फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x