Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीपी साहब ने कहा था जो कार्य पुलिस का नहीं हैं, वह कार्य पुलिस नहीं करेगी, फिर सड़क पर गड्ढे भरने का कार्य क्यों कर रही हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-25 जोकि इंडस्ट्रीज़ इलाका हैं,में ट्रैफिक बूथ पर तैनात पुलिस कर्मी अशोक ने बूथ इंचार्ज कन्हैया के सहयोग से सड़क पर हुए गड्ढों को मलबे की सहायता से भरने का सराहनीय कार्य किया है, पुलिस का ये सराहनीय काम संबंधित को लज्जित करता हैं जो पुलिस कर्मियों के भरोसे से सड़क पर हुए गड्ढों को छोड़ रखा हैं, क्यूंकि गड्ढों से होने वाली जाम से इन पुलिस कर्मियों जूझना पड़ता हैं,और ऐसा करना इन पुलिस कर्मी की मजबूरी बन गई हैं। हालांकि पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने पहले आयोजित प्रेस वार्ता में साफ़ तौर पर कहा था कि जो कार्य पुलिस का हैं ही नहीं, वह कार्य पुलिस नहीं करेगी, फिर सड़क पर हुए गड्ढे भरने का कार्य पुलिस कर्मी क्यों कर रही हैं, उन्हें चाहिए की वह संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। क्यूंकि इस वक़्त संबंधित विभाग के लापरवाह अधिकारियों की वजह सड़कों की हालत बहुत ही ज्यादा ख़राब हैं, जिसे जल्द सुधारने की जरुरत हैं, आमजनों के साथ -साथ ट्रैफिक पुलिस को भी राहत देने की जरुरत हैं, बारिश के बाद जब भी सड़कों पर जाम की स्थिति बनती हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर ट्रैफिक पुलिस पर ही पड़ती हैं। कल शनिवार को ही इस इलाके की सड़क निर्माण का एक मंत्री ने अपने मौजूदगी में उद्योगपति से नारियल फोड़वा कर आज के अख़बारों सुर्खियां बटौरी हुई हैं।  

पूरे भारत में लगातार बारिश के बाद अब दिल्ल एनसीआर में भी मानसूनी बारिश के कारण आम जनों को यातायात की चुनौतियों का सामना करना पड रहा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनकी वजह से यातायात में बहुत सी बाधा बाधाएं उत्पन्न हो चुकी हैं। गड्ढों में पानी भरे रहने की वजह से सड़क दिखाई नहीं पड़ती जिसकी वजह से बहुत से वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं या वाहनों को भारी क्षति पहुंचती है. इसके साथ ही यातायात की समस्या उत्पन्न होती है सो अलग।

पुलिसकर्मी अशोक ने जब सड़क पर लगे जाम  की स्थिति को देखा तो उन्होंने सड़क पर बने गड्ढों को भरने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने ट्रैक्टर मंगवाकर मलबे को सड़क पर गिराया और खुद ही कस्सी-फावड़ा लेकर उसे लेवल करने में लग गए। अशोक की मेहनत रंग लाई और बड़े-बड़े गड्ढे मलबे से भर दिए गए जिसकी वजह से दुर्घटना की आशंका अब लगभग खत्म हो चुकी है और इसके साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निदान मिल सकेगा।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने पुलिस कर्मी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए शाबाशी देते हुए सेवा भाव से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मौजूद है। सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी बहुत ही ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमसीएफ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी सड़क की दुर्दशा के बारे में पत्राचार किया गया है। इसका मेंटेनेंस किया जाना बहुत जरूरी है।आमजन को भी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जारी आदेशों का पालन करना चाहिए ताकि वह अपने साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड जाट संगठन ने बड़खल से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप को पगड़ी बंधकर दिया अपना एक तरफ़ा समर्थन-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव अनंगपुर में घरों और 100 बैंकेट हॉल -फार्म हाउसों को साजिश के तहत तोड़ी गई, साजिशकर्ता की महापंचायत में खोलेंगे पोल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गुंडों के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x