Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस व एक दिन के वेतन काटने के दिए आदेश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज वार्ड-13 में अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह के साथ नीलम बाटा रोड पर ए.सी. नगर के साथ लगते एरिया का निरीक्षण किया। जिसमें नीलम बाटा रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने और साथ में ए.सी. नगर के साथ लगते नाले की सफाई ना होने पर नाराजगी जताई।निगमायुक्त ने दौरे के दौरान गंदगी पाए जाने और नाले की सफाई न होने पर अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोताही बरतने पर वार्ड-13 के संबंधित कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए। उन्होंने वार्ड-13 के कार्यकारी अभियंता व सफाई निरीक्षक को जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों को उठवाने तथा नालो की सफाई के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त करें और 30 जून तक सभी नालों की सफाई करवाए। सफाई व्यवस्था को लेकर अगर कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related posts

ट्रेनिंग पास करके आए 372 नए सिपाहियों को फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन तथा ट्रैफिक पुलिस में किया तैनात।

Ajit Sinha

कारोबारी के बेटे इशांत को किडनेप कर ले जा रहे दो आरोपितों को आगरा पुलिस ने पकड़कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :शहनाई होटल में पनीर की सब्जी में मरे हुए चूहे का बच्चा मिलने के वयारल को देखने के बाद स्वास्थ्य विभाग का छापा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x