Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस झूठ पर जिंदा है, डीएनए में शोषण करना है, कांग्रेस के नेता जनता के लिए नहीं, एक परिवार के लिए वफादार : नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: नीलोखेड़ी की तरावड़ी अनाज मंडी में ‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ बोलना है। झूठ बोलकर ये जनता के वोट लेते हैं और फिर जनता का शोषण करते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ पर जिंदा है। कांग्रेस पार्टी और इसके नेता सिर्फ एक परिवार के लिए वफादार हैं, ये लोग देश और जनता के लिए कभी भी वफादार नहीं हो सकते। हाल ही में जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ हुए गठबंधन ने कांग्रेस की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस ने वहां आतंकवादियों को सम्मान देने की बात कही है, इसे मेनिफेस्टो में भी दर्ज किया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, लगभग 10 प्रतिशत सैनिक हरियाणा से हैं। ये जवान अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों से लोहा लेते हैं और कांग्रेस उन्हीं आतंकवादियों को सम्मान देने की बात कर रही है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहता हूं कि क्या देश के जवान को एक तरफ रखकर वे आतंकवादियों को सम्मान देने के पक्षधर हैं। हरियाणा के सैनिक जवान कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। जन आशीर्वाद रैली में जुटी हजारों की भीड़ देखकर नायब सैनी गदगद हो गए और उत्साहित नजर आए।नायब सैनी ने कहा कि यहां आए हजारों लोगों के हुजूम ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार नीलोखेड़ी से एक कमल खिलकर चंडीगढ़ जा रहा है। रैली में पहुंची मातृशक्ति ने मोहर लगा दी है कि नीलोखेड़ी से कमल खिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न कहने को कुछ है न बोलने को। जब कुछ नहीं बचा तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे हिसाब मांगों यात्रा लेकर निकल पड़े। नायब सैनी ने शायराना अंदाज में कांगेस पर कटाक्ष किया कि ‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं’। रैली में पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, अलीगढ़ के सांसद और करनाल प्रभारी सतीश गौतम, जिला प्रभारी भारत भूषण, मीना चौहान, गुरमेश गोंदर, स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य रहे अमरनाथ सौदा, नगर निगम चेरयमैन रेनू बाला, कुष्ण गर्ग, राजबीर शर्मा, शिवनाथ कपूर, प्रवीण गुप्ता, महिपाल राणा, नरेश बंसल, संजय राणा, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम तो हर साल जनता के बीच में जाकर हिसाब देते हैं, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं, वे भी अपना हिसाब दें। जनता को बताएं कि किस तरह कांग्रेस के राज में दलितों की बस्तियों को फूंका गया, दलितों को पलायन के लिए क्यों मजबूर किया गया। किसानों की जमीन क्यों दामाद को खुश करने के लिए लूटी गई, किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई, पेंशन 500 रुपये से ज्यादा क्यों नहीं बढ़ाई गई। नायब सिंह नै कहा कि ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब न तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास है और न ही पूरी कांग्रेस पार्टी के पास। हरियाणा की जनता कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कभी माफ नहीं करेगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बुजुर्ग पेंशन बनवाने के लिए धक्के खाते थे, पेंशन बन भी जाती थी तो अधिकारियों को खर्ची देनी पड़ती थी। हुड्डा बताएं कि कितनी पेंशन अपने कार्यकाल में बनवाई। कर्मचारियों के ट्रांसफर में भ्रष्टाचार होता था, आज एक बटन से कर्मचारी ट्रांसफर ले सकते हैं, हमने लाखों लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। चिरायु योजना चलाकर गरीब लोगों का इलाज करवाने की मुफ्त सुविधा दी। लेकिन कांग्रेस के शासन में ऐसी कोई योजना नहीं थी और गरीब व्यक्ति इलाज के आभाव में दम तोड़ देता था। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब हुड्डा और कांग्रेस के पास नहीं है।

Related posts

सीएम ने कहा, हसनपुर में यमुना नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण पर आएगी 110 करोड़ रुपए की लागत, साथ में बनेंगे लिंक रोड

Ajit Sinha

हरियाणा में अल्पमत की सरकार, जो चल नहीं रेंग रही है – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

दवा कंपनियां ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस’’ (एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नई दवाऑ और वैक्सीन की खोज करें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x