Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

कांग्रेस: सत्ता को आईना दिखाना राष्ट्रधर्म है, ये देशद्रोह नहीं हो सकता- रणदीप सुरजेवाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नमस्कार साथियों। सत्ता को आईना दिखाना राष्ट्रधर्म है, ये देशद्रोह नहीं हो सकता और देश की सुप्रीम कोर्ट ने आज इसी बारे स्पष्ट संदेश दिया है।

सत्ता के सिहांसन पर बैठे निरंकुश शासक, लोगों की आवाज कुचलने वाले निरंकुश राजा, जन विरोधी नीतियों की आलोचना पर जनता को जेल की सलाखों के पीछे डालने वाले शासक जान लें कि अब जनता उठ चुकी है। जनता की आवाज को ना कुचला जा सकता, ना उसका दम घोटा जा सकता, ना उसे दबाया जा सकता, क्योंकि राष्ट्र धर्म में सरकारों की आलोचना और शासकों को सच का आईना दिखाना हमारा धर्म है।

कांग्रेस 2019 में ये कानून खत्म करना चाहती थी, आज देश की सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पाबंदी लगा कर साबित कर दिया कि हमारा रास्ता सही है। लोगों की आवाज उठती रहेगी, यही जन आंदोलन की परिपाटी है।

जय हिंद।

Related posts

देश की अनूठी पहल की साक्षी बनी फरीदाबाद की धरती, मतदान के संकल्प के लिए एक साथ उठे साढे आठ लाख हाथ

Ajit Sinha

सरकारी नौकरी: रेलवे में निकले 400 पदों पर 10 वीं पास वाले ऐसे करें अप्लाई

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में विख्यात गायक कैलाश खेर ने मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x