Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस बताए, ड्रग डीलिंग का कितना पैसा हरियाणा चुनाव में लगाया : अनुराग ठाकुर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर, हिमाचल से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में 5000 करोड़ के ड्रग्स की बरामदगी पर कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया है। उन्होंने दिल्ली यूथ कांग्रेस के आरटीआई सेल के मुखिया तुषार गोयल की संलिप्तता पर कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि कांग्रेस बताये कि उन्होंने ड्रग डीलिंग का कितना पैसा हरियाणा चुनाव में लगाया है।अनुराग ठाकुर ने कहा “ क्या राहुल गांधी की कांग्रेस अब दामाद- दलाल के बाद अब ड्रग डीलरों की भी पनाहगार बन चुकी है? दिल्ली में 5000 करोड़ के ड्रग्स की बरामदगी पर दिल्ली यूथ कांग्रेस के आरटीआई सेल के मुखिया तुषार गोयल की संलिप्तता कोई साधारण बात नहीं है। तुषार गोयल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का बहुत करीबी है। मगर इसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं, इसकी पड़ताल होनी बहुत ज़रूरी है। कांग्रेस बताए कि ड्रग्स डीलिंग का कितना पैसा इन्होंने हरियाणा चुनाव में लगाया है। देश में जब कहीं ड्रग्स पकड़ी जाती है तो कांग्रेस इसका विरोध करती है, कांग्रेस का इकोसिस्टम और ख़ुद राहुल गांधी इसे बिगाड़ने का काम करते हैं। अगर कहीं पोर्ट पर ड्रग्स की खेप पकड़ी जाये तो इन्हें चिंता होती है, अगर असम के मुख्यमंत्री ड्रग माफियाओं के ख़लिफ़ कार्यवाई करते हैं तो कांग्रेस परेशान होती है। जब कांग्रेस के नेता ही ड्रग्स की डीलिंग में लगे हों तो देश से ड्रग्स का कोढ़ कैसे ख़त्म होगा। क्या कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत ड्रग्स मुक्त हो। कांग्रेस आज इस स्तर पर आ चुकी है कि वो चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा “हरियाणा में कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए दंगाइयों, उगाही करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस हरियाणा को अराजकता व भ्रष्टाचार की आग में झोंकना चाहती है इसलिए ये इन चुनावों में असामाजिक तत्वों के भरोसे बैठी है। अगर कांग्रेस गलती से भी सत्ता में आती है तो हरियाणा में फिर से दंगे, ज़मीन क़ब्ज़े, दलाली, भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा। हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की तरह यहाँ भी फर्जी फॉर्म का धंधा शुरू कर जनता को ठगने की तैयारी में है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली और दिवालियेपन की ओर धकेल दिया है। इनकी सारी गारण्टियाँ फेल हुई हैं और अब ये हरियाणा में भी झूठे वादे करते घूम रहे हैं। हरियाणा वालों, इनके झाँसे में मत आना, कमल ही खिलाना।

Related posts

हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में संगठनात्मक प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस ने जमा करवाया 1 करोड़ 35 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स

Ajit Sinha

उत्तराखंड त्रासदी: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x