Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने डिवाइन पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के नए दाखिले पर अगले 3 महीने के फीस माफ़ करने का फैसले पर धन्यवाद किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नये दाखिले के लिए अप्रैल, मई और जून, 2020 के महीनों की फीस माफ करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उन्होंने इस नेक उदाहरण के तहत राज्य के अन्य निजी स्कूलों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया।  
स्कूल के प्रिंसिपल, विकास गुसाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अभिभावकों को राहत देने के लिए नए  दाखिले के लिए तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है। मनोहर लाल ने,एम.एस. साहनी, स्प्रिंग फील्ड्स पब्लिक स्कूल, यमुनानगर के अध्यक्ष द्वारा कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर कई पहल करने के साथ-साथ किताबों पर 20 प्रतिशत की छूट देने और छात्रों को मुफ्त में कॉपी और नोटबुक उपलब्ध कराने, के लिए भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि कई और स्कूल कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए इसी तरह के राहत भरे नेक कार्य करेंगे।

Related posts

चंडीगढ़: सनसनीखेज अपराध में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता पर नजर रखेगी हरियाणा पुलिस-डीजीपी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है कच्चे कर्मचारियों को तोहफा

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!