Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर को सीएम केजरीवाल ने दिया शानदार स्कूल बिल्डिंग का तोहफा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर को शानदार स्कूल बिल्डिंग का तोहफा दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तम नगर में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। पहले लोग इस स्कूल को टिन-वाले स्कूल के नाम से जानते थे। 37 साल बाद टिन वाले स्कूल से मुक्ति मिलने पर इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह स्कूल 1985 से टीन शेड में चल रहा था, जहां करीब 1600 बच्चियां छठीं से 12वीं तक शिक्षा ले रही हैं। ढाई साल से कम समय में बनकर तैयार हुए इस शानदार स्कूल में लिफ्ट समेत सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ 104 रूम है।

इसमें 41 रूम क्लास के लिए इस्तेमाल होंगे। जबकि 12 रूम लैब, दो लाइब्रेरी, एक मल्टी परपज हॉल समेत अन्य जरूरतों के लिए उपयोग किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा क्रांति को और मजबूती देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि स्कूल की नई और शानदार बिल्डिंग किसी भी प्राइवेट स्कूल को मात दे रही है। शिक्षा में हो रहे काम को हम रूकने नहीं देंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह स्कूल 1985 में बना था। स्कूल को बने 37 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें बनीं, लेकिन किसी के राजनीतिक एजेंडे स्कूल अहमियत नहीं रखते थे। स्कूल ठीक करने, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और गरीबों के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देने को लेकर राजनीति में बात ही नहीं होती थी। राजनीति मुद्दे स्कूल गायब था। न तो कांग्रेस कहती थी कि हम आएंगे तो बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और न भाजपा कहती थी। लेकिन राजनीति में आने के बाद हमने यही कहा कि हमें वोट देंगे तो हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। हमारी पूरी राजनीति ही बच्चों की अच्छी शिक्षा देने पर आधारित है।

Related posts

एक मकान में माँ और बेटे की सनसनीखेज हत्या, हत्या के बाद से घर का नौकर हुआ फरार, दरवाजा बाहर से बंद था , जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

पार्क में लड़की से छेड़छाड़ व उसके दोस्त की पिटाई करके रंगदारी वसूलने का वाला कथित पुलिस कर्मी अरेस्ट, निकला कुश्ती कोच।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे-जयराम रमेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x