Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल ने 9 अस्पतालों में 22 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज वर्चुअल माध्यम से दिल्ली सरकार के 9 अस्पतालों में स्थापित 22 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि इन प्लांट्स की संयुक्त क्षमता 17 मीट्रिक टन है और अब तक दिल्ली में ऑक्सीजन के कुल 27 प्लांट चालू हो चुके हैं। केंद्र सरकार के भी छह ऑक्सीजन के प्लांट चालू हो गए हैं और केंद्र के 7 प्लांट अभी आने वाले हैं।

इसके अलावा, ऑक्सीजन के 17 और प्लांट जुलाई तक लग जाएंगे। सीएम ने कहा कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर ‘आप’की सरकार पूरी शिद्दत के साथ तैयारी कर रही है।

हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे हैं। कोरोना की इस लहर में हमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की किल्लत महसूस हुई। कहीं से ऑक्सीजन मिली, तो उसे लाने के लिए हमारे पास टैंकर नहीं थे। इसलिए हम ऑक्सीजन टैंकर भी खरीद  रहे हैं। इससे पहले, हम भंडारण के लिए तीन ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक और 13.5 मीट्रिक टन संयुक्त क्षमता के दो ऑक्सीजन के प्लांट का भी उद्घाटन कर चुके हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली डायलॉग कमीशन के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह, ‘आप’ विधायक, अस्पतालों के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल डायरेक्टर अधिकारी आदि गणमान्य मौजूद रहे। 

Related posts

गैंगवार : हत्या करने की नियत से गोली मारने के सनसनीखेज मामले में सद्दाम गोगी गैंग के दो कुख्यात अपराधी दबोचे गए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से ईडी समन मामले में मिली जमानत,घर के लिए हुए रवाना।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहर लाल के जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x