Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

नदी किनारे मछलियों के साथ मस्ती करता दिखा चिंपांजी, फिर ऐसे खिलाया खाना: देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चिंपांजी का मछलियों को खाना खिलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चिंपांजी एक तालाब के पास बैठकर मछलियों को खाना खिलाते हुए नजर आ रहा है. आपको बता दें कि इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.साथ ही कैप्शन में लिखा है,’चिंपांजी 98 प्रतिशत इंसान की तरह होते हैं.तनाव को कम करने के लिए मछली को खाना खिलाना सबसे अच्छा उपाय है. आप भी कर सकते हैं ट्राई.’


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सबसे अच्छी चीज यह है कि जिस तरीके से चिंपांजी बेहद शांत तरीके से लकड़ी के ब्रिज पर बैठकर तलाब की मछलियों को खाना दे रहा है, वह लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है. चिंपांजी का मछली के साथ इस तरह का बर्ताव देख आपको लगेगा, जैसे कोई इंसान बैठकर मछलियों को खाना दे रहा है.


14 सेकेंड के इस वीडियो पर अब तक 34 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं. साथ ही 400 से अधिक लाइक्स और 800 से अधिक रिट्वीट आ चुके हैं.

Related posts

सीएम अरविंद ने कोरोना योद्धा स्वर्गीय डाॅ. अनस मुजाहिद के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा

Ajit Sinha

सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी

Ajit Sinha

मेसर्स गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के परिसमापक को अब तक लगभग 310 करोड़ रुपये के अचल/चल संपत्तियां सौंपी जा चुकी हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!