Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना से बच्चों: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 525 तक पहुंची

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिले में कोरोना संक्रमित के मामले इस वक़्त बुलेट की रफ़्तार से बढ़  रहीं हैं, रोजाना भारी तादाद में मरीजों की संख्या बढ़ना बिल्कुल चिंता का बिषय हैं। आमजनों को भी ताजा स्थिति को बारीकी से समझना चाहिए और लॉकडाउन के नियमों को पालन करना चाहिए। आज  जिला प्रशासन  ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसकी संख्या 525 तक पहुंच गई हैं। जबकि ठीक होने  वाले मरीजों की संख्या काफी धीमी हैं। इससे प्रतीक होता हैं कि कोई शख्स कोरोना के चपेट आता हैं तो उसे अस्पतालों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 12767 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4720 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 8037लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 12242 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 13211 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 12163 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 523 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 525 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 214 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 127 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 174 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक दस मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद:पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 26 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 117 फार्म दाखिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 10 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, आज सम्मान पूर्वक दी गई विदाई।

Ajit Sinha

बेटियां हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की धरोहर, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में : विपुल गोयल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!