Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी का प्रोग्राम दौरा आज, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी आज बुधवार को जिला गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी डीसी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित जिला परिषद के स्वतंत्रता सेनानी सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 19 परिवादों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की 14वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गुरुग्राम के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा के साथ साथ प्राधिकरण के वर्ष 2025-26 वार्षिक बजट को भी मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान लोक निर्माण विभाग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर आमजन को समर्पित करेंगे।

Related posts

गुरुग्राम:ऋषिकेश की दीया पांडेय के सिर सजा फैशन एक्स क्वीन का ताज ,देहरादून की साक्षी बनी फस्र्ट व गुडग़ांव की चंचल गोयल रही सेकेंड रनर अप

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बिना परमिट के सवारियां ढो रहे सभी वाहनों पर नकेल कसने का किया फैसला।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x