Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  जिला जनसम्पर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार द्वारा जिला जनसम्पर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिला गुरुग्राम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सभी चेयरमैन सम्बंधित कमेटियों की मासिक बैठक लेकर जनता की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित करेगें। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला को जिला फरीदाबाद और पानीपत का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गृह मंत्री अनिल विज को जिला रोहतक और सिरसा, शिक्षा मंत्री कंवर पाल को जिला करनाल और अम्बाला, परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा को जिला सोनीपत और कैथल का जिला  जनसम्पर्क  एवं कष्ट निवारण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।



उन्होनें बताया कि बिजली मंत्री रणजीत सिंह को जिला हिसार और फतेहाबाद, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल को जिला चरखी दादरी और महेंद्रगढ़,सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को जिला नूंह और पलवल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव को जिला रेवाड़ी और झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा को जिला कुरूक्षेत्र, पुरातत्व एवं संग्राहालय राज्य मंत्री अनूप धानक को जिला भिवानी और जींद और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह को जिला पंचकूला और यमुनानगर का जिला जनसम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
      

Related posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को दी 20 हजार करोड़ रूपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात

Ajit Sinha

2019 के प्रथम 8 माह में सडक हादसों से होने वाली मृत्यु दर में आई 4.29 प्रतिशत की गिरावट: एडीजीपी 

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:अरावली की रक्षा के लिए ‘अरावली सत्याग्रह यात्रा’ निकालेगी युवा कांग्रेस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!