Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर पंचकूला से गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर (दवेंदर बम्भीहा ग्रुप) के लिए काम करने वाले दो शार्प शूटरों को पंचकूला जिले से गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिडीमार मोहल्ला कच्चा बाजार अंबाला कैंट निवासी सौरभ उर्फ माऊ और कुम्हार मंडी, कच्चा बाजार, अंबाला कैंट के अर्जुन उर्फ अज्जू के रूप में हुई है। अपराध जांच एजेंसी की एक टीम ने विशेष इनपुट मिलने के बाद दोनों को अवैध हथियारों के साथ नालागढ़-पिंजौर रोड से अरेस्ट किया हैं ।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करते थे और अब दोनों दवेंदर बम्भीहा ग्रुप के कहने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मैंम्बरों को मारने की फिराक में आए थे।दोनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हत्या, डकैती, मारपीट, फायरिंग और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों दर्ज हैं।दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा: पांच लाख तक का सालाना कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों को बाजार शुल्क में एक प्रतिशत छूट दिया जाएगा।   

Ajit Sinha

माफियाओं की चल-अचल संपत्ति जब्त करने क्रम में, रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों के सवा दो करोड़ के 16 वाहन जब्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छत पर चढ़ कर पिस्टल से हवा फायरिंग करने व पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x