Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: पूरे साल का रोडमैप बना कर अपने बूथस्तर तक करें काम: ओपी धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़; आज पँचकुला में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजयुम राहुल राणा की अध्यक्षता में हुआ,जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा हुई. ओमप्रकाश धनखड़ ने आज युवा मोर्चा को आगामी एक वर्ष के लिए अपना रोडमैप बनाकर उसपर कार्य करने का और अमल करने लिए दिशा-निर्देश दिए।

1. जिसमे प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी धनकड़ ने युवाओं के लिए चुनोतियाँ,

2. सरकार की योजनाओं का पे चर्चा,

3. 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूरे प्रदेश 7500 स्थानों पर सुभाष बाबू जी की याद में वंदे मातरम का गायन होगा।

4. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हरियाणा में तीर्थ स्थलों,स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष के लोगो की समाधि स्थल व उन जगहों पर जाना, और उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा,प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल राणा ने सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी 22 जिलाध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश दिए।

वन बूथ 10 यूथ: राहुल राणा

बूथ स्तर तक जाकर युवा मोर्चा एक बूथ दस यूथ का संगठनात्मक कार्यक्रम चलाएगा,

युवा मोर्चा न केवल संगठनात्मक बल्कि समाज में जाकर भी युवाओं के हितों के लिए काम करेगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा योगेंद्र शर्मा जी एवं सुमित हुड्डा जी तथा प्रदेश पदाधिकारी सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफ़िक एडवाइज़री-पढ़ें

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:मोदी सरकार ने ठान लिया है कि विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाना है- खरगे

Ajit Sinha

पति-पत्नी ने एसएचओ व 3 सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहले तो गाली-गलौज की,फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी, केस दर्ज ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x