Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार : अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में 22 हलका-ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला , प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में 22 हलका व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। इनमें दादरी में मनसा खान, बाढड़ा में सबीर खान, फतेहाबाद में जितेंद्र सिंह गिल, टोहाना में जसविंदर सिंह, रतिया में सुखपाल दीन, गुरुग्राम में शबीर अली, पटौदी में मुस्कान, बादशाहपुर में शहजाद अली, सोहना में अमीन खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हलका अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सोहना में मुस्तकीन को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में इंद्री में अहतेश्याम हैदर, लाडवा में रियासत अली, सोनीपत में गफ्फूर खान, गन्नौर में मनजीत खान खत्री, गोहाना में सलीम बाघडू हलका प्रधान होंगे। वहीं साढ़ौरा में सागिर हसन और बिलासपुर में मुस्ताक खान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा रादौर में अबदुल चौधरी, झज्जर में रफीक, बेरी में मोनू खान, बादली में प्रवीण खान और बहादुरगढ़ में सादक अली को हलका प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

सनसनीखेज प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा करने पर हांसी पुलिस को मिलेगा ₹50,000 का इनाम तथा प्रशंसा पत्र-डीजीपी।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी हुए कांग्रेस में शामिल,-नवां पंजाब पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दादा लखमी फिल्म के लिए हर संभव मदद देगी हरियाणा सरकार, स्टेट जीएसटी मुफ्त करवाने का भी होगा प्रयास – सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x