Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: वेतन को निर्धारित समयावधि में दिलाने के लिए मुख्यालय स्तर पर 6 टीमों का गठन- स्वास्थ्य मंत्री-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन को निर्धारित समयावधि में दिलाने के लिए मुख्यालय स्तर पर 6 टीमों का गठन किया गया है ताकि अनुबंधित कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सकें। विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभाग की कार्य-प्रणाली के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि आगामी 4 दिनों के भीतर ये सभी टीमें अपने-अपने स्तर पर अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन के संबंध में अपनी रिपोर्ट मुख्यालय पर सौंपेगी। स्वास्थ्य मंत्री को बैठक में यह भी बताया गया कि इन टीमों के माध्यम से सभी ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों से वेतन लेने व उनके खातों में पहुंचने के संबंध में एक लिखित पुष्टि भी ली जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इन कर्मचारियों को वेतन अमुक महीनों का मिल चुका है। स्वास्थ्य मंत्री को यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग में लगभग 14 हजार अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं।बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोविड वैक्सीनेशन की रफतार को बढ़ाएं और विशेषकर नूंह जिला पर फोकस करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब तक लगभग 2 करोड 64 लाख 86 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोड़ा, आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ वीना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 36 गांवों के सरपंचों समेत बीजेपी, जेजेपी व आप छोड़कर दर्जनों नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha

जब तक आगामी पंचायत चुनाव नहीं होते तब तक पुरानी ग्राम पंचायतें ही काम करती रहेंगी: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x