Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: उपभोक्ता घर बैठे कर सकेंगे बिजली लाईनों के स्थानांतरण संबंधी आवेदन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सरल व सुलभ तौर पर बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में उपभोक्ताओं को घर बैठे डिजिटल माध्यम से सुविधाएं प्रदान करने के लिए निगम द्वारा विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं।

इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यूएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 33 केवी, 11 केवी, एलटी लाईनों और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों को स्थानांतरित (शिफ्टिंग) करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की योजना शुरू की है। बिजली निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने उपभोक्ताओं को लाईनों के स्थानांतरण का आवेदन अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा एक अक्टूबर से लागू होगी। इसके पश्चात लाइनों के स्थानांतरण के आवेदन या स्वीकृति आदि कार्रवाई के लिए हार्ड कॉपी या अन्य पत्राचार स्वीकार्य नहीं होंगे।उन्होंने बताया कि बिजली लाईनों के स्थानांतरण संबंधी आवेदन ऑनलाईन करने से अनावश्यक कागजी कार्रवाई से बचा जा सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं के समय और पैसे की बचत होगी। बिजली लाईन स्थानांतरण संबंधी मामले त्वरित गति से निपटाए जा सकेंगे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

मध्यम उद्यमों को वित्तिय सहयोग हेतू भारतीय लघु औद्योगिक विकास बैंक के साथ हुए समझौते ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने बुधवार देर शाम तीन आईपीएस समेत 31 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x