Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जो इसे पकड़वाएगा एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक से 20000 रूपए नगद इनाम पाएगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक द्वारा फरार आरोपित  विजय कुमार निवासी मकान न. 148-ए, वार्ड न. 6, जौहरी नगर ,बहादुरगढ़ की गिरफ्तारी पर 20,000/-रूपए  नकद इनाम की घोषणा की है।मामला यह था कि वर्ष- 1966 में मदनमोहन निवासी अमृतसर (पंजाब) ने रामनाथ वगैरा निवासी गाँव राठधाना जिला सोनीपत से लगभग 12 एकड़ जमीन खरीद की गई तथा इस जमीन का इन्द्राज राजस्व रिकार्ड में वसिका नम्बर 2017 दिनांक 07.02.1966 व इंतकाल नम्बर 774 व 775 दिनांक 25.05.1970 अनुसार हुआ।

दिनांक 28.05.1994 को इस जमीन के असल मालिक मदन मोहन की मृत्यु उपरांत इस जमीन का इंतकाल नंबर 2524 दिनांक 28.03.2006 को विरासत के आधार पर मदन मोहन की पत्नी श्रीमती संतोष व मदन मोहन के बेटे नरेन्द्र के नाम राजस्व रिकार्ड में पंजीकृत हुआ । वर्ष 1982 से मदन मोहन द्वारा खरीद की गई उपरोक्त जमीन पर उमेद सिंह द्वारा पट्टे के आधार पर खेती की गई तथा उमेद सिंह की मृत्यु उपरान्त वर्ष 2012 के बाद उमेद के पुत्र दीपक द्वारा इस जमीन पर खेती की गई।
   
आरोपित विजय कुमार, ताराचन्द व प्रवेश कुमार द्वारा उपरोक्त जमीन त्रिलोचन सिंह नाम के व्यक्ति को नकली मदन मोहन बनाकर फर्जी प्रलेखो के आधार पर जमीन की वसीयत अपने नाम करवा ली गई तथा राजस्व रिकार्ड अनुसार इस विवादित जमीन के 5 बार इंतकाल अलग- अलग समय में राजस्व रिकार्ड में दर्ज भी हुए है। इस सम्बन्ध में मुकदमा नंबर  05 दिनांक 08.12.2021 धारा 167, 218, 420, 468, 468, 471, 120-बी भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया गया। इस प्रकरण में आरोपित  ताराचन्द व प्रवेश कुमार को एसीबी रोहतक द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित  प्रवेश कुमार  न्यायालय से जमानत पर है तथा आरोपित  तारा चन्द अभी जिला जेल सोनीपत में बंद है।एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) हरियाणा द्वारा आमजन से अपील है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज अभियोग उपरोक्त के फरार आरोपित  विजय कुमार निवासी मकान न. 148-ए, वार्ड न. 6,जौहरी नगर बहादुरगढ़ को पकडवाने में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपित  विजय कुमार उपरोक्त को पकडवाने बारे सूचना एसीबी को देता है तो उस व्यक्ति को नकद इनाम दिया जाएगा। 

Related posts

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत में सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने आज उत्तराखंड त्रासदी कोष में अपने स्वैच्छिक कोष से 11 करोड़ रुपये दिए हैं।

Ajit Sinha

पलवल के नागरिक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट उमर मोहम्मद को 40000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x