अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,रोहतक की टीम ने आज शुक्रवार को आरोपी शशांक पी.ए. -प्प्, उपायुक्त, सोनीपत को शिकायतकर्ता से 3,50000/- रूपये (तीन लाख पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत राशि लेते हुए कार्यालय उपायुक्त, सोनीपत से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो को आरोपित के मकान न. 585, गली न. 6 अशोक विहार, सोनीपत की तलाशी के दौरान कुल 5,75,000/-रूपए. नकद राशि भी बरामद की गई है। इस सम्बन्ध में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर नंबर – 19 ,दिनांक 20.6.2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह कार्यालय उपायुक्त,सोनीपत में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका स्थानान्तरण कई बार अलग-अलग कार्यालय में किया गया। अब उसका स्थानान्तरण उपायुक्त कार्यालय सोनीपत से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत कर दिया गया। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा शशांक पीए-प्प्, उपायुक्त,सोनीपत से अनुरोध किया गया। जिसने उसको कहा कि तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर लगने के लिए 5 लाख रूपये लगते है वह उसको तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर लगवा देगा। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा उससे 5 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई। वह शशांक पी.ए. उपायुक्त सोनीपत को 1,50,000/-रूपए. पहले दे चुका है। आरोपित द्वारा उससे कहा गया है कि उसकी उपायुक्त से बात हो चुकी है। अब वह उससे तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर स्थानांतरण करवाने की एवज में बकाया 3,50,000/-रूपए. की मांग कर रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments