Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एचपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार की नहीं होती कोई दखल अंदाजी- मुख्यमंत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) एक स्वयात्त संस्था है। अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती करने की प्रक्रिया संस्था अपने स्तर पर ही तय करती है, इसमें सरकार किसी प्रकार का दखल नहीं करती है।मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे।मनोहर लाल ने कहा कि यदि एचपीएससी की ओर से भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की पारदर्शिता से संबंधित कोई बात आती है, 

तो राज्य सरकार एचपीएससी को आदेश दे सकती है। परंतु भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।उन्होंने कहा कि किस पद की भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप (ओएमआर आधारित) या सब्जेक्टिव टाइप परीक्षा लेनी है, यह एचपीएससी का अपना निर्णय होता है। आयोग हर पद के लिए पाठयक्रम जारी करता है और उसी अनुसार परीक्षा लेता है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार से एसवाईएल नहर के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया

Ajit Sinha

हरियाणा: स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई  है।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाई जा रही 204 किलो गांजा पत्ती जब्त  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x