Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर राम निवास 15000 रिश्वत लेते हुए एसीबी हिसार के हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार की टीम ने आज शुक्रवार को थाना सिविल लाइन हिसार में तैनात सब इंस्पेक्टर को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित सब इंस्पेक्टर का नाम राम निवास न. 6/RWR, थाना सिविल लाइन हिसार है। इस संबंध में आरोपित सब इंस्पेक्टर राम निवास के खिलाफ एफआईआर नंबर -20 , दिनांक 20 जून 2025, धारा 7 पीसी एक्ट थाना एंटी करप्शन हिसार में दर्ज किया गया है।   
 
शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया हैं कि उसके बेटे के विरूद्ध एफआईआर नंबर- 183/2023 थाना सिविल लाईन, हिसार में दर्ज है। इस एफआईआर  की तफ्तीश उप- निरीक्षक रामनिवास द्वारा की जा रही है। इस संबंध में जब वह आरोपित  उप निरीक्षक रामनिवास उपरोक्त से मिला था तो उसने उसके बेटे देवेन्द्र को अदालत में पेश करने वाले दिन ही जमानत करवाने के नाम पर उससे 20,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई। उसके द्वारा बार-2 अनुरोध करने पर आरोपित  द्वारा  15,000/- नकद रिश्वत बारे सहमति दी गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए एसीबी हिसार की टीम द्वारा आरोपित उप- निरीक्षक रामनिवास  को शिकायतकर्ता से 15,000/- रूपये नकद रिश्वत लेते हुए थाना सिविल लाइन, हिसार से रंगे हाथों गिरफतार किया तथा आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 20 दिनांक 20.06.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार दर्ज किया गया हैं।  

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: गदपुरी थाना क्षेत्र में बने तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चे की डूबने से हुई मौत।

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष बने डॉ सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बलबीर , चित्रा,बंता प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

Ajit Sinha

अपने मालिक का 15 लाख रूपए नकद लेकर भागने वाले नौकर व अविवाहित 3 बेटियों का पिता अरेस्ट-15 लाख कैश बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x