Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 अप्रैल तक ‘संयुक्त बाढ़ प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली’ तैयार करने का प्रस्ताव भेजें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की चेयरमैन श्रीमती सुमिता मिश्रा ने राजस्व एवं सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वह 15 अप्रैल तक ‘संयुक्त बाढ़ प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली’ तैयार करने का प्रस्ताव भेजें ताकि हरियाणा राज्य को बाढ़ मुक्त प्रदेश बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को पंचकूला में जल शक्ति अभियान की शुरुआत की जाएगी।  श्रीमती मिश्रा आज समिति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। बैठक में सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल,कृषि विभाग के महानिदेशक राज नारायण कौशिक,विभाग के प्रशासक एवं प्रमुख अभियंता डॉक्टर सतबीर सिंह कादियान ,अन्य अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त तथा सभी जिलों के उपायुक्तों ने शिरकत की। संयुक्त बाढ़ प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली’ उत्तर प्रदेश और बिहार की तर्ज पर बनाई जाएगी जिसके तहत राज्य को बाढ़ मुक्त करने में सहायता मिलेगी। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्य जो अधूरे पड़े हैं उन्हें इस वर्ष में पूरा करने के लिए आवश्यक बजट और संबंधित प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा हेतु अगले तीन वर्षों में जो कार्य पूरे किए जाने हैं उनके विवरण भी तुरुन्त भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जो कार्य बाढ़ नियंत्रण के लिए किया जा रहे हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए तथा जिला उपायुक्तों को कार्य पूरा करने को कहा।श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राज्य में इस समय बाढ़ नियंत्रण से संबंधित 358 योजनाओ पर कार्य चल रहा हैं जिन पर लगभग 556 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। उन्होंने जिला उपायुक्तों को कहा कि वे अपने जिलों की योजनाओं का प्राथमिकता के आधा

Related posts

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में हरियाणा का बड़ा कदम-चलेंगी ई-बसें

Ajit Sinha

फरीदाबाद और पलवल जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने संभाला पदभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x