Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: समाज के तनाव को कम करने के लिए पारित हुआ धर्मांतरण निवारण विधेयक – सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज के तनाव को कम करने के लिए सरकार की ओर से धर्मांतरण निवारण विधेयक को पारित किया गया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आचार संहिता बनानी पड़ती है। हरियाणा में भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनको लेकर संज्ञान लेना जरूरी है। कानून के अनुसार जबरदस्ती एवं प्रलोभन देकर धर्मांतरण नहीं किया जा सकता है। लोभ लालच, जबरन करवाया गया धर्मांतरण सबके लिए घातक है। ऐसे में जनहित में सरकार ने धर्मां तरण विधेयक को पारित किया है।

मनोहर लाल रविवार को झज्जर गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश में डोमिसाइल नाम से कोई कानून नहीं है। बस पहली जैसी व्यवस्था चलती आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत देश एक है और सभी समान रूप से देश के नागरिक हैं। प्रदेश अपने निवासियों की सुविधाओं के अनुसार ही कानून बनाते हैं।

Related posts

हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित।

Ajit Sinha

सीनियर सिटिज़न से ऑनलाइन ठगी करने के आरोपित को थाना मनसा देवी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जल संरक्षण के लिए अरावली की तलहटी में बनाये जाएं छोटे तालाब- मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x