Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रंगों का त्योहार होली खुशी और भाईचारे का प्रतीक- बंडारू दत्तात्रेय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: रंगों का त्योहार होली भारत की महान संस्कृति के अनूठे उल्लास को समेटे हुए है। भारतीय संस्कृति हमेशा से विविधता में एकता का पर्याय रही है। रंगों का यह त्योहार इसी विविधता में एकता, खुशी, आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी को यह पर्व एक दूसरे का सम्मान करते हुए स्नेह व भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यह बात वीरवार को हरियाणा राजभवन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कही। साथ ही ईश्वर से कामना की कि रंगों का यह पर्व हर प्रदेशवासी के मन में नए उत्साह, उल्लास और ऊर्जा का संचार करे।

इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण,हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डा.कृष्ण लाल मिढा, विधायक , पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, चंडीगढ़ में सलाहकार राजीव वर्मा, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर,अनेक प्रशासनिक अधिकारीगण, विभिन्न आयोग व बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य सभी अधिकारियों को गुलाल लगाकर व पुष्प बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को भी तिलक लगाकर इस पावन पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई और इसके बाद कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Related posts

गुरुग्राम जिला में सर्वसम्मति से नियुक्त किए 17 मंडलों के अध्यक्ष

Ajit Sinha

फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज “बेरीवाला एस्टेट एजेंसी” का किया रिबन काट कर शानदार उद्घाटन -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x