Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एक थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल संदीप को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आज करनाल जिला में कार्यरत हेड कांस्टेबल संदीप को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता से करनाल के 32/33 पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में से नाम निकालने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि करनाल के सेक्टर -32/33 पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल संदीप द्वारा शिकायतकर्ता का नाम थाने में दर्ज एफआईआर में से निकालने के बदले में ₹20000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपित संदीप को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

ईवीएम मशीनों के आवंटन के लिए, द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खादी ग्राम उद्योग के क्लर्क भूपेंद्र सिंह सांगवान को 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से होगा शुरू और इसी दिन होंगे परिणाम घोषित: धनपत सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x