Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 85000 रुपये रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, होमगार्ड विभाग के दो कर्मियों पर भी मामला दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को होमगार्ड वालंटियर भर्ती करने के एवज में 85,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार हेड कांस्टेबल की पहचान प्रभु दयाल के रूप में हुई है। इस मामले में जिन दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें होमगार्ड प्लाटून कमांडर विनोद कुमार और सेंटर कमांडर राजेश कुमार बुमराह शामिल हैं। तीनों आरोपी सिरसा जिले में तैनात हैं।

जिला सिरसा के टिकरी गांव निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी एचसी और सह-आरोपी प्रदेश के होमगार्ड विभाग में उसे होमगार्ड वालंटियर भर्ती करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक टीम गठित कर रेड करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 85,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा ने दो बाप -बेटे को अरेस्ट कर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा किया बरामद।

Ajit Sinha

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर वेद प्रकाश पटवारी सुरेंद्र हुड्डा के नाम 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, हल्का पटवारी फरार

Ajit Sinha

आपको नौकरी लगवा देंगे” बोलकर ठग रहे है बेरोज़गारों को, ठगी होने 1930 पर दें शिकायत- ओ पी सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x