Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने गौशालाओं को चारे के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ाया पाँच गुणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा को बेसहारा गौवंश मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। गौशालाओं के विकास और गौ वंश के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार लगातार बजट में  बढ़ौतरी  कर रही है। इसी कड़ी में गोवंश की देखभाल हेतु राज्य सरकार ने गौ शालाओं को दी जाने वाली प्रतिदिन चारा राशि में पांच गुणा वृद्धि की है।

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार अब,गौशालाओं को प्रति गाय 20 रुपये प्रतिदिन, नंदी के लिए 25 रुपये प्रतिदिन तथा बछड़ा / बछड़ी के लिए 10 रुपये प्रतिदिन चारे के लिए अनुदान के रूप में दिए  जाएंगे। इसके लिए 211 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार का ध्येय लोगों में जागरूकता बढ़ाकर गौमाता व गोवंशों को सड़कों पर छोड़ने की बजाए पास की गौशालाओं में पहुंचाना है।

Related posts

फर्जी वीजा तैयार कर एजेंट ने की लाखों की ठगी, गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला आईजी को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए

Ajit Sinha

नफे सिंह राठी की हत्या पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया गहरा रोष,कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था का पिट चुका है दिवाला  

Ajit Sinha

मैं हूं 25 वर्षो से फरीदाबाद का चौकीदार, भाजपा का चौकीदार भ्रष्टाचार में लिप्त : अवतार भड़ाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x