Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2 मार्च को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा किए गए व्यापक प्रबंध-धनपत सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि राज्य में 2 मार्च रविवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को पूर्ण करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्वक, पारदर्शी, निर्विघ्न रूप से तथा निष्पक्ष करवाए  जा सके।राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 02 मार्च को होने वाले मतदान में 7 नगर निगमों (गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, एवं यमुनानगर) के मेयर (महापौर) तथा सभी वार्डों के सदस्यों के लिए, अम्बाला एवं सोनीपत नगर निगम के मेयर (महापौर) के उप चुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे। इसी प्रकार 4 नगर परिषदों नामतः अम्बाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर एवं सिरसा के प्रेजिडेंट  (प्रधान) तथा सभी वार्ड सदस्यां के लिए मतदान होगा।

साथ ही सोहना नगर परिषद, जिला गुरुग्राम में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इनके अलावा 21 नगरपालिकाओं के प्रेजीडेंट (प्रधान) पद तथा सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 02 मार्च को वोट डाले जाएंगे, साथ ही असंध, जिला करनाल एवं इस्माईलाबाद, जिला कुरुक्षेत्र नगरपालिकाओं के प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए भी मतदान 02 मार्च को होगा।उन्होने बताया कि इन चुनावों को लेकर मतदाताओं में काफी जोश है जिसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 09 नगर निगमों में मेयर (महापौर) के पद के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें गुरुग्राम एवं अम्बाला नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है।

इसी प्रकार 05 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां तक नगरपालिकाओं का सम्बन्ध है वहां 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुछ वार्डों में केवल 01 उम्मीदवार होने के कारण सम्बन्धित उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये हैं। जिनके नाम निम्न प्रकार हैः-नगर निगम, फरीदाबाद, वार्ड नंबर – 36, नगर निगम, गुरुग्राम वार्ड नं0 22, नगर निगम, करनाल वार्ड नं0 8 एवं 11 तथा नगर निगम, यमुनानगर वार्ड नं0 9। इसी प्रकार नगर परिषद, अम्बाला सदर वार्ड नं0 24 एवं नगर परिषद, थानेसर वार्ड नं 7 और 32 में भी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए  हैं। इनके अलावा नगरपालिकाओं में 17 वार्ड सदस्यों निर्विरोध चुने गये हैं। जिन नगर निगमों में महापौर व वार्ड सदस्यों, नगर परिषदों में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों एवं नगर पालिकाओं में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव है, वहां पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान करवाया जाएगा। जिनमें से एक महापौर/प्रधान पद के लिए तथा दूसरी वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए होंगी। और जिन स्थानों पर केवल उपचुनाव है वंहा पर केवल एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही मतदान करवाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने आगे बताया है कि यह चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा ने The Representation of the People Act] ,  1951  की धारा 135 सी के तहत मतदान से एक दिन पूर्व और मतदान वाले दिन इन जगहों पर शराबबंदी लागू कर दी जायेगी। यह शराबबंदी 28 फरवरी शाम 6 बजे से 2 मार्च रविवार को मतदान पूर्ण होने तक लागु रहेगी। निर्वाचन आयुक्त ने इसकी कड़ाई से पालना करने के लिए हिदायतें जारी की हैं।राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी उपायुक्तों ने संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया है। इन सभी शहरी स्थानीय निकायों जहाँ चुनाव करवाए जा रहे हैं तथा जहाँ 2 मार्च को मतदान होगा वहां कुल 393 संवेदनशील एवं 531 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये हैं। इन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव करवाने के लिए एक-एक अतिरिक्त पुलिस कर्मी की व्यवस्था की जाएगी तथा मोबाइल पुलिस पार्टी भी इन सभी मतदान केन्द्रों का लगातार दौरा करेगी। सामान्य चुनाव पर्यवेक्षकों एंव पुलिस चुनाव पर्यवेक्षकों को भी इन मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के लिए आदेश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि गुरुग्राम नगर निगम में 163 संवेदनशील एवं 256 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए  हैं। इसी प्रकार रोहतक नगर निगम में 68 संवेदनशील और 72 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। हिसार नगर निगम में 42 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किये गये हैं। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ साथ सभी डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ भी वीडियोग्राफी की टीम मौजूद रहेगी ताकि जरूरत पडने पर किसी भी स्थान पर वीडियोग्राफी की जा सके।शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 55 लाख से अधिक मतदाता लेंगें भाग इनमें लगभग 27 लाख पुरुष 24 लाख महिला एवं 184 अन्य मतदाता और कुल 5126 मतदान केंद्र हैंःराज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने बताया कि पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकि नगर निगमों में कुल 46 लाख 5 हजार 447 मतदाता हैं जिनमें से 22 लाख 31 हजार 987 पुरुष, 19 लाख 64 हजार 782 महिला तथा 144 अन्य मतदाता हैं। इन नगर निगमों में कुल 252 वार्ड हैं जिनमें 4 हजार 264 पोलिंग बूथ हैं।नगर परिषदों में कुल 5 लाख 69 हजार 164 मतदाता हैं जिनमें से 2 लाख 95 हजार 901 पुरुष, 2 लाख 73 हजार 239 महिला तथा 24 अन्य मतदाता है। इन नगर परिषदों में कुल 152 वार्ड हैं जिनमें 502 बूथ हैं।इसी प्रकार सभी नगर पालिकाओं में कुल 3 लाख 34 हजार 895 मतदाता है जिनमें से 1 लाख 74 हजार 647 पुरुष, 1 लाख 60 हजार 229 महिला तथा 16 अन्य मतदाता हैं। इन सभी नगर पालिकाओं में कुल 347 वार्ड हैं जिनमें 360 बूथ हैं।

Related posts

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर महिला आयोग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम संचालक दिनेश को इन्वर्टर मैकेनिक गौरव पर कातिलाना हमला करने के जुर्म में किया अरेस्ट, जेल

Ajit Sinha

एडीजीपी नवदीप विर्क ने आज तुरंत प्रभाव से 12 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x