Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में विस्तार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में 63 पदाधिकारियों की नियुक्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ,उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 63  पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी बुद्धिजीवी सेल में सतवीर मलिक जखौली और कुरुक्षेत्र निवासी ईश्वर सिंह मोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। कैथल निवासी सरदार काबुल सिंह व जींद निवासी चंद्रभान पेगा प्रदेश महासचिव और फरीदाबाद निवासी जयप्रकाश चौधरी प्रदेश सचिव होंगे। वहीं हामिद हुसैन को मेवात का जिला प्रधान नियुक्त किया हैं। इनके अलावा पार्टी ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में 57 हलका एवं ब्लॉक प्रधान बनाए है।

कालका हलके में कर्म सिंह चहल व पंचकुला में डॉ. लज्जाराम अत्री हलका प्रधान होंगे। बिलासपुर ब्लॉक में कर्मबीर सिंह व सरस्वती नगर ब्लॉक में देवीलाल लवाना ब्लॉक अध्यक्ष बनाए हैं। साढ़ौरा हलके में होशियार सिंह, जगाधरी में सुरेशपाल, यमुनानगर में राजेश राणा, रादोर में सुखबीर सिंह, लाडवा में विनोद शर्मा, थानेसर में करनैल सिंह हथिरा,पिहोवा में रिटायर्ड हेडमास्टर सरदार हरविंदर हरिणवाल को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। इसी तरह गुहला हलके में कर्मसिंह भागल, सीवन ब्लॉक में कृष्ण राणा, कलायत में आशिष जैलदार, कैथल में एडवोकेट सेठपाल, पुंडरी में अनिल बाना, नीलोखेड़ी में मास्टर सुरेश कुमार, इंद्री में जगमाल सिंह मडान, करनाल में अशोक मानिक, असंध में दिलावर सिंह काजल, गन्नौर में शिवनारायण, राई में दिनेश कुमार, खरखौदा में मास्टर वीरेंद्र, सोनीपत में अशोक कुमार, गोहाना में राजवीर सिंह, बरोदा में प्रदीप मलिक, जुलाना में चाप सिंह, सफीदों में गुलाब सिंह, जींद में रमेश, उचाना कलां में अश्वनी श्योकंद, नरवाना में जगदीश चंद्र हलका प्रधान होंगे। सिरसा हलके में जगतार सिंह, डबवाली विजय अरोड़ा को शहरी व कुलदीप सिंह को ग्रामीण, रानियां में विरेंद्र कुमार को शहरी व हवा सिंह को ग्रामीण, सिरसा में राम कुमार ढिल्लों को शहरी व दुलीचंद सिहाग को ग्रामीण, ऐलनाबाद जयवीर कासनिया को ग्रामीण व राम किशन को शहरी हलका प्रधान बनाया है। इनके अलावा आदमपुर हलके में मास्टर दिलीप सिंह गढ़वाल, उकलाना में मास्टर रणवीर  सिंह,  नारनौंद में सुभाष बेरवाडल, हांसी में रणधीर सिहाग, बरवाला में जसवीर भूरानिया, हिसार में रवि अहुजा, नलवा में रणधीर सिंह, अटेली में नरेश सिंह, महेंद्रगढ़ में एडवोकेट राहुल यादव, नारनौल में मैनेजर हरफूल सिंह, नांगल चौधरी में महावीर सिंह, बावल में एडवोकेट पवन, कोसली में यशवीर राव, रेवाड़ी में एडवोकेट आनंद कुमार, पृथला में धर्मेंद्र खुराना, बड़खल में सचिन चौधरी और तिगांव में जेके सिंह बुद्धिजीवी के हलका प्रधान होंगे।Attachments area

Related posts

फरीदाबाद में चौकी इंचार्ज 10000 और हुड्डा के जई 50000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

प्रदेश भर में लगभग 12 हजार श्रमिकों को गाइडलाइन अनुसार फैक्ट्रियों में रखकर काम करवाने की अनुमति दे दी है: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x