Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पूरा हरियाणा 27 फरवरी को बोलेगा वंदे मातरम : ॐ प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में मंगलवार को इलाहाबाद पहुंचकर अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को भावांजलि दी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल कौशिक, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अतर सिंह सिंधू, सचिव तकदीर, विजय यादव, सुखबीर मलेरना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की वीरता को नमन किया और भावांजलि दी। धनखड़ ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। चंद्रशेखर ने कहा था मैं आजाद हूं और आजाद ही रहूंगा।
युवा क्रांतिकारी चंद्रशेखर के इन शब्दों ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिलाकर रख दिया था और युवा  क्रांतिकारियों मेंं देशभक्ति का नया जोश व जज्बा पैदा कर दिया था।  धनखड़ ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल युवा वर्ग के प्रेरणा स्त्रोत अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के शहीदी स्थल की पवित्र मिट्टी लेकर आ रहा है। यह पवित्र मिट्टी हरियाणा के गांव-गांव पहुंचेगी। शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदानी दिवस 27 फरवरी को  इस पवित्र मिट्टी को माथे पर लगाकर पूरा हरियाणा वंदे मातरम बोलेगा। अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला जाएगा ताकि युवा पीढ़ी अपने अमर बलिदानियों की शहादत से देश भक्ति की प्रेरणा ले सके।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस ने केवल अपने इतिहास का गुणगान किया और महान क्रांतिकारियों के तीन -चौथाई इतिहास को छिपाने का पाप किया है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हर बलिदानी की गौरव गाथा पब्लिक डोमेन में लाई जाएगी। इस नेक कार्य के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात जुटा हुआ है। 23 जनवरी को पूरे हरियाणा ने आजाद हिंद बोस को याद किया। इसी तर्ज पर 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पूरा हरियाणा वंदे मातरम बोलेगा। भावांजलि कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी,प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, विधायक मोहन कौशिक ने भी चंद्रशेखर आजाद की गौरव गाथा पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष अतर सिंह सिंधु, सचिव तकदीर सिंह विजय यादव, सुखबीर मलेरना ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का बलिदान युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related posts

गुरूग्राम जिला के गांव वजीराबाद में बनेगा राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: महिला सशक्तिकरण का संदेश देती हरियाणा पुलिस की ‘जागृति यात्रा‘

Ajit Sinha

विपक्षी नेताओं की जासूसी पर बोले राहुल गांधी- हम डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ने वाले लोग हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x