Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विजय संकल्प रैली में कल रविवार को, मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: तावड़ू में रविवार को होने वाली विजय संकल्प रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तावड़ू की अनाज मंडी में होने वाली इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार कीजिम्मेदारियां दे दी है। रैली में नवनियुक्त राज्यमंत्री संजय सिंह के अलावा तमाम बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

विजय संकल्प रैली तावड़ू की अनाज मंडी में रविवार को 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार तावडू में एक विशाल रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास की गति को रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि इस रैली को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त जोश है। तावड़ू पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का भव्य स्वागत होगा।

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद इस क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। भाजपा ने बिना भेदभाव के प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से विकास करवाया है। अरविंद सैनी ने कहा कि नायब सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी क्षेत्र का विकास और तेज गति से होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहा नए भारत का उदय : तेजस्वी सूर्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कल से शहर होगा राममय, मोरारी बापू करेंगे श्रीराम कथा, पंडाल में 15000 भक्तों की बैठने की ब्यवस्था गई हैं,प्रशांत भल्ला।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर की बड़ी घोषणा:1 जनवरी से प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x