Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दो दिवसीय रोहतक दौरा स्थगित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोहतक का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोहतक दौरा स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत लता मंगेशकर को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा।
कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि दो दिवसीय रोहतक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 6 फरवरी को हिसार रोड एवं पुरानी सब्जी मंडी रोड पर स्थित दुकानों के पुन र्निर्माण का शिलान्यास करना था। इसके साथ ही सेक्टर 21 में महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना था। जबकि 7 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करनी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल राष्ट्रीय शोक के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित किया गया है और जल्द ही उनके रोहतक दौरे की नई तिथि जारी की जाएगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 4 आईएएस अधिकारियों, एक आईआरएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश 20000 और सब इंस्पेक्टर 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नारी है शक्ति का प्रतीक : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x