Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाएं स्थगित की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी (शैक्षिक) कम्पार्टमैंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर तथा डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस)परीक्षा जुलाई-2023 को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात रहे सीनियर सैकण्डरी एक दिवसीय परीक्षा 20 जुलाई व सैकेण्डरी (शैक्षिक) तथा डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षाओं का संचालन 21 जुलाई से 16 अगस्त, 2023 तक करवाया जाना था।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने बताया कि हरियाणा  में भारी बारिश/ बाढ़ के चलते कई जिले प्रभावित हुए हैं, जहाँ परीक्षाओं के सफल संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा परीक्षार्थियों के हित के  मध्यनजर जुलाई-2023 में संचालित होने वाली पूरक परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिस्थितियां सामान्य होने पर ही इन परीक्षाओं का संचालन करवाया जाएगा। परीक्षाओं का नया तिथि पत्र जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी इन परीक्षाओं से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

Related posts

हरियाणा कैबिनेट ने मीडियाकर्मियों की पेंशन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार ने रोहिणी स्थित बाल भारती स्कूल के प्रबंधन को टेकओवर करने की प्रक्रिया प्रारंभ की, एलजी ने दी मंजूरी

Ajit Sinha

हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, अब तक 32 उम्मीदवारों का नाम तय हो चुका है। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x