Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 29-30 जनवरी को गुरुग्राम में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 29 व 30 जनवरी को गुरुग्राम में होगी। पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने आज भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति सदस्य डा. के. लक्ष्मण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे।

कांबोज ने बताया कि 29 जनवरी को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस गुरुग्राम में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक डा.के.लक्ष्मण की अध्यक्षता में होगी। 30 जनवरी को गुरुकमल में प्रातः कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगें। कांबोज ने बताया कि अलग अलग सत्रों में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ,राष्ट्रीय महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी अरुण सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा कार्यसमिति को संबोधित करेंगे।

कांबोज ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पूरे देश से लगभग 175 ओबीसी के नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे। उनका हरियाणवी संस्कृति के अनुसार भव्य स्वागत किया जायेगा, जिसके निमित्त आज जिला व प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। आज की बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव, सह प्रभारी सुरेंद्र सैन, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संजय गुर्जर, समय सिंह भाटी, राष्ट्रीय आई टी प्रमुख राहुल नागर, ऊषा प्रियदर्शी, रामेश्वर प्रजापति, देवेंद्र पांचाल, सज्जन यादव, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य, जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वामी, महामंत्री अजीत यादव व कृष्ण गुर्जर, नरेश सैन,प्रेम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2709 लाभार्थियों को सौंपे उनके सपनों के घर की चाबियां

Ajit Sinha

राहुल गांधी की पदयात्रा में पहुंची प्रियंका गांधी, साथ चल रहे लोगों के हौसले हुए बुलंद -देखें ताजा तस्बीरें एंव वीडियो।

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हर साल 1 लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा- वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x