Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 6 अप्रैल को हरियाणा में 5 लाख घरों पर एक साथ फहराया जाएगा बीजेपी का झंडा: डा. संजय शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि हरियाणा में 6 अप्रैल तक नए 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाए जाने का लक्ष्य लगभग पूरा हो जाएगा। इससे पहले पार्टी ने संगठन को घर-घर ले जाने के लिए सभी बूथों पर त्रिदेव बनाए हैं। 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के 5 लाख कार्यकर्ता अपने घरों पर एक ही समय पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। मीडिया प्रमुख डा. शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रदेश के सभी मंडलों के पालकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में  धनखड़ ने पानीपत के समालखा और हिसार में हुए शक्ति केंद्र संगम के सफल आयोजन की बधाई दी है।  धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 99वां एपीसोड़ सभी वार्डों व गांवों में सुना गया है इसे सभी कार्यकर्ता पार्टी के सरल पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें। धनखड़ ने सभी दायित्ववान पालकों से 6 अप्रैल को पांच लाख घरों पर पार्टी का झंडा फहराने का आह्वान किया है।

डा. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 19786 बूथ हैं। 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां ऐपीसाड़ सभी बूथों पर सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हर बूथ पर 10 लाभार्थियों से संपर्क करके उनका फीडबैक लेने की योजना बनाई है। इस तरह से हर महीने दो लाख लोगों से संपर्क कर उनका फीडबैक लिया जाएगा। डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सेवा ही संगठन है। अंत्योदय व सेवा के इस संकल्प को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक लेकर जा रहे हैं।डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि मिशन- 20 24 को लेकर भाजपा लगातार अपने कार्यकर्ताओं में शक्ति फूंक रही है। समालखा और हिसार में शक्ति केंद्र प्रमुखों के मंथन में पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को फतह करने की रणनीति तैयार कर ली है।

हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने को उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती संगठना त्मक ताकत के आगे प्रदेश में कोई भी पार्टी नहीं है। मीडिया प्रमुख ने कहा कि देशभर में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक तौर पर कहीं भी नहीं है, घरेलू कलह में फंसी कांग्रेस अभी तक संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई है, जबकि भाजपा पन्ना तक मजबूत हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनाव में फिर से एक बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

Related posts

हरियाणा पुलिसः ऑक्सीजन व रेमेडिसविर की कालाबाजारी में 45 गिरफतार, 77 सिलेंडर व 101 इंजेक्शन बरामद

Ajit Sinha

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए जाति का कार्ड खेलना उल्टा पड़ा, मंच पर ही हुआ जोरदार विरोध

Ajit Sinha

राज्यपाल ने 10 विधायकों में से  6 विधायकों को कैबिनेट मंत्री एंव 4  को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद की शपथ दिलवाई। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x