Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अरुण यादव बने भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यकाल की पहली महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए गुरुग्राम निवासी अरूण यादव को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने इस बाबत अधिकारिक चिट्ठी जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने नवनियुक्त प्रदेश संयोजक अरूण यादव को नव दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अरूण यादव पहले भी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक रह चुके हैं।
 
नया दायित्व मिलने पर यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। यादव ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अरुण को संयोजक बनाए जाने पर हरियाणा भाजपा के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, पूर्व आईटी प्रमुख श्याम यादव, राजनीतिक विश्लेषक ऋषि पांडे, आईटी सह प्रमुख रोहित सैनी सामाजिक कार्यकर्ता नरेश प्रधान बादशाहपुर, जिला संयोजक कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अश्वनी चौहान और उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रदेश से संयोजक देवेंद्र सिंह नेगी आदि ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का आभार जताया है और विश्वास जताया कि अरुण अपनी मेहनत से पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।

Related posts

दिल्ली में जननायक जनता पार्टी ने दिया आम आदमी पार्टी को समर्थन

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने आज गोरखपुर में भाजपा के 7 जिला कार्यालयों का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में मधुबन में दो दिवसीय बैठक आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x