Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा: नगर परिषद द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण में उजागर किया बड़ा घोटाला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: विश्वसनीय सुत्रोे से ज्ञात हुआ था कि नगर परिषद रेवाडी के द्वारा सेक्टर-3 व 4 में किए गए सडक निर्माण कार्यो की गुणवता घटिया स्तर की है। तत्पश्चात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तकनीकी टीम द्वारा कल बुधवार , दिनांक 2 अप्रैल 2025 को मौका पर स्पेशल चैकिंग की गई। यह निरीक्षण नगर परिषद रेवाडी के अधिकारियो, ठेकेदार और स्थानीय निवासियो की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों  सडको की ऊपरी सतह की स्थिति असंतोषजनक पाई  गई। सडकों में भिन्न-2 स्थानो पर गडढे पाए गए  और कई स्थानों से सडक उखड़ी हुई पाई गई ।एसीबी की टीम द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवता की जांच के लिए सडकों में इस्तेमाल निर्माण सामग्री के सैम्पल लिए गए एंव पैमाईश की गई। प्रथम दृष्टया सडक निमार्ण कार्यो के दस्तावेजों में अनियमितताएं है और निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया गया है। इन निष्कर्षों के मद्देनजर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा आगामी आवश्यक कार्रवाई  अमल में लाई जा रही है।

Related posts

पव्वा गैंग के सक्रीय बदमाशों और बिसरख पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Ajit Sinha

चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं- स्वास्थ्य मंत्री अनिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x