Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अनिल विज ने नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को खिलाई मिठाई, फिर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/अम्बाला:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मोहित कौशिक, प्रमोद लक्की व रवि बुद्धिराजा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच आर्शीवाद लिया।

इस दौरान विज ने मंडल प्रधानों को आर्शीवाद देते हुए स्वयं उन्हें मिठाई खिलाई और उनकी नियुक्ति की खुशी में वह ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नए मंडल प्रधानों से पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा संगठनात्मक पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन होता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम चोपड़ा, ललता प्रसाद, विपिन्न खन्ना के अलावा राजीव डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव, बलकेश वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: सुरक्षित व सुविधाजनक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी विकसित करने की दिशा में होगा काम: मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

प्रियंका बोलीं- बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाइयों पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए हस्तक्षेप करे मोदी सरकार

Ajit Sinha

सत्ता मिलने के बाद बीजेपी-जेजेपी जनता के दु:ख-दर्द को भूल चुकी है, आज हर वर्ग इस सरकार से दु:खी – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x